Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

स्टफ्ड कैबेज रोल्स

सामग्री

बंदगोभी 1/2 किलो कैबेज रोल्स पर लगाने के लिए तेल उबला हुआ भुट्टा दाने ¼ कप नमक स्वादानुसार गरम मसाला ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर ¼ चम्मच बारीक कटा और उबला हुआ पालक 250 ग्राम क्रीम ¼ कप ब्रेड स्लाइस 1 अजवाइन ¼ चम्मच कसी हुई चीज 4 चम्मच टोमैटो सॉस

विधि

ब्रेड स्लाइस के किनारे हटा दें।

बंदगोभी के बाहरी पत्तों (सबसे ऊपर वाले पत्ते) को निकालकर अलग कर दें और डंठल को काट दें। पत्ते साबुत बचे रहें।

बंदगोभी को तीन-चार मिनट के लिए उबाल लें। पानी निथार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

6-8 बड़े पत्तों को सावधानी से अलग कर लें।

ब्रेड को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें

भुट्टा, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, पालक, क्रीम, ब्रेड, अजवाइन और चीज को एकसाथ मिलाएं।

क बंदगोभी का पत्ता लें और मिलाया हुआ मिश्रण एक तरफ रखकर अच्छी तरह लपेट दें। किनारे भी मोड़ दें। इसी तरह सारे रोल्स बना लें और सभी को चिकनाई युक्त ओवन प्रूफ सर्विग डिश में रखें।

रोल्स में ब्रश से तेल लगा दें।

180 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म किए ओवन में 20-25 मिनट रखें।

टोमैटो सॉस से सजाकर सर्व करें।