Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आलू-सोया बर्गर

सामग्री

आलू उबले हुए 2-3 सोया ग्रेन्युल्स ½ कप कद्दूकस की हुई गोभी ½ कप बारीक कटी शिमला मिर्च 2 चम्मच प्याज ½ कप अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर ½ चम्मच नींबू का रस 1 चम्मच ब्रेड क्रंब्स 1 कप नमक स्वादानुसार सादे बन (बर्गर) 10 स्लाइस टमाटर 10 स्लाइस प्याज 10 स्लाइस खीरे 10 सफेद मक्खन 100 ग्राम टिक्की तलने के लिए रिफाइंड ऑयल

विधि

सोया ग्रेन्युल्स को गर्म पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें। फिर साफ पानी से दो-तीन बार धोकर हाथ से अच्छी तरह निचोड़ लें।

 मैश किए आलू में ब्रेड क्रंब्स को छोड़कर उपरोक्त लिखी सभी सामग्री मिलाकर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं।

टिक्की को ब्रेड क्रंब्स में लपेट लें।

नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल डालकर धीमी आंच पर सुनहरी टिक्की सेक लें।

बन को बीच में से काट लें लेकिन एक तरफ से जुड़ा रहने दें।

बन के बीच में टिक्की रख कर उसके ऊपर प्याज, खीरा और टमाटर का स्लाइस भी रखें आप चाहे तो पनीर भी रख सकते हैं बर्गर को गरम तवे पर दोनों तरफ से करारा करके सेंक लें।

गरमागरम बर्गर टॉमेटो सॉस के साथ परोसें।