तवा रवा ढोकला

ढोकला बनाएँ नए तरीके से

सामग्री

सूजी 200 ग्राम दही 220 ग्राम उबले मटर 35 ग्राम गाजर 35 ग्राम हरी मिर्च 1 चम्मच हरा धनिया 1 चम्मच नमक 1 चम्मच ईनो 1 चम्मच तेल 1 चम्मच राई स्वादानुसार सफ़ेद तिल स्वादानुसार तेल 2 चम्मच जीरा 1 चम्मच करी पत्ता 10 -12 चीनी 1 1 \2 चम्मच पोदीना 2 चम्मच मूंगफली 1 1 \2 चम्मच अदरक 2 चम्मच अमचूर 1 चम्मच नमक स्वादानुसार चाट मसाला 1 चम्मच निम्बू का रस 2 चम्मच

विधि

बाउल में सूजी ,दही ,मटर ,गाजर ,हरी मिर्च ,हरा धनिया व् नमक डाल कर मिलाएं |

पानी मिला कर गाढ़ा मिश्रण बनाएं |

10 मिनट के रख दें |

ईनो व थोड़ा सा पानी मिलाएं |

तवा गरम करें व उसके ऊपर एक गोल साँचा रखें |

तेल लगाएं ,व् थोड़े से राई व् तिल डालें

तैयार मिश्रण डालें |

ढक कर 5 मिनट पकाएं |

खोलें व आग से हटा लें |

पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें |

जीरा ,राई ,करी पत्ता ,चीनी ,व् थोड़ा सा पानी डाल के एक उबाल दें |

हरा धनिया ,पोदीना,मूंगफली ,अदरक ,हरा मिर्च ,नमक ,अमचूर ,चाट मसाला ,जीरा ,निम्बू का रास व् थोड़ा सा पानी डालकर पिस लें व् चटनी बना लें |

पलेट में तैयार ढोकला रखें | उसके ऊपर तैर मिश्रण डाल कर चटनी के साथ परोसें |