[:hi]ढोकला बर्गर [:]

[:hi]बर्गर भी ढोकला भी[:]

सामग्री

ढोकला बन्स

बेसन 200 ग्राम सूज़ी 1बड़ा चम्मच हींग 1/4 चम्मच नमक 1 चम्मच पीसी चीनी 1 बड़ा चम्मच तेल 25 मी.ली. निम्बू का रस 1 बड़ा चम्मच अदरक 1चम्मच हरी मिर्च 1 चम्मच पानी 300 मी.ली. ईनो 1 बड़ा चम्मच पानी 10 मी.ली.

टिक्की

तेल 1 बड़ा चम्मच लहसन पेस्ट 1चम्मच अदरक पेस्ट 1 चम्मच प्याज 40 ग्राम हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच टमाटर 50 ग्राम हल्दी 1 चम्मच लाल मिर्च 1 चम्मच नमक 1 चम्मच कसा पनीर 200 ग्राम हरा धनिया 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर 30 ग्राम प्रोसस चीज 50 ग्राम तेल तलने के लिए

चटनी

पोदीना 10 ग्राम हरा धनियां 10 ग्राम दही 100 ग्राम लहसन 4 निम्बू का रस 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर 1 चम्मच अमचूर पाउडर 1 चम्मच चाट मसाला 1 चम्मच नमक 1/2चम्मच हरी मीर्च 2

विधि

[:hi][:hi]ढोकला बन्स —

एक बाउल में बेसन ,सूजी ,हींग ,नमक ,चीनी ,पानी ,डाल कर मिलाएं व गाढ़ा घोल तैयार करें | १० मिनट के लिए रख दें | ीईनो व् पानी मिलाएं | एक गोल मोल्ड में तैयार मिश्रण दाल कर 25 -30 मिनट भाप में पकाएं | निकाल कर रखें |

टिक्की —

एक पैन में तेल गरम करें | उसमें अदरक व लहसन पेस्ट डाल कर भूनें | प्याज डाल कर भूनें | हरी मिर्च व टमाटर डाल कर भूनें |अब हल्दी ,नमक ,लाल मिर्च ,कसा पनीर मिला कर 8 -10 मिनट भूनें |हरा धनिया मिला कर ठंडा करें | इसमें कॉर्न फ्लोर व चीज डाल कर मिलाएं | तैयार मिश्रण से टिक्की बना कर सुनहरा होने तक तल लें |
चटनी —-
ब्लेंडर में सारी सामग्री डाल कर पिस लें |
ढोकला बर्गर —

एक ढोकला बन के ऊपर तैयार चटनी लगाएं | उसके ऊपर टिक्की रखें | फिर चटनी लगाएं व दूसरे बन से ढक दें | परोसें | [:][:]