[:hi]स्मार्ट कुकिंग आइडियाज़[:]

विधि

[:hi]

घर पर समोसे या आलूवड़े बना रही हों, तो आलू की भरावन में ताज़ा पिसा हुआ गरम मसाला डालें| समोसे/आलूवड़े स्वादिष्ट बनेंगे|

पनीर में सोयाबीन और बाजरे का आटा बराबर मात्रा में मिलाएं| इसमें बारीक़ कटे प्याज़, हरी मिर्च और नमक डालकर कड़ा आटा गूंध लें| इस मिश्रण से टिक्की बनाकर तवे पर सेंक लें|
क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए काटने से पहले आलू को कम-से-कम आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में रखें|
उपमा का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे पकाते समय पानी की जगह दही मिलाएं|

घर में गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए लहसुन को बारीक़ पीस लें और बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं| इस मिश्रण को ब्रेड पर फैलाकर टोस्ट करें| गार्लिक ब्रेड तैयार है| चाहें तो इसमें लाल या कालीमिर्च पाउडर और हरा धनिया भी डाल सकती हैं|

मिल्क शेक बनाते समय दूध में एक चम्मच जैम या जेली मिलाएं| मिल्क शेक टेस्टी बनेगा|

उबले आलू को भी चौकोर आकार में काटें| उसके ऊपर कालीमिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक छिड़कें| पोटैटो सलाद तैयार है|

पानीपूरी में आलू की जगह स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज, जैसे- साबूत मूंग, मोठ आदि) भरकर पौष्टिक पानी पूरी तैयार कर सकती हैं|

अरहर की दाल में उबला हुआ पानी डालकर पंद्रह मिनट के लिए भिगोएं| अब इसमें एकचम्मच तिल का तेल डालकर चावल मिलाएं और पका लें| खिचड़ी ज़ायकेदार बनेगी|

हेल्दी बेक्ड समोसा बनाने के लिए मैदे की जगह गेहूं के आटे का प्रयोग करें| गेहूं के आटे को मोयन (थोड़ा-सा घी या तेल), नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर गूंध लें|उबले हुए आलू और मटर में चाट मसाला, नमक, गरम मसाला, बारीक़ कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं| अब आटे की लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें| हर पूरी को दो भागों में काट लें| दोनों भागों में आलू का मसाला भरकर समोसे का आकार दें| ब्रश की सहायता से #समोसों पर तेल लगाएं| अब इन्हें माइक्रोवेव में कन्विक्शन मोड पर बेक कर लें|

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां पकाने से पहले तेल में थोड़ा-सा नमक डालें, ऐसा करने से पकने के बाद सब्ज़ियों का रंग काला नहीं पड़ता|

बटर की जगह मस्टर्ड सॉस, हरी चटनी या टोमैटो सॉस का इस्तेमाल करें|

दलिया को सूखा भून लें| कुकर में तेल गरम करें| उसमें जीरा, लौंग, इलायची, कालीमिर्च और प्याज़ डालकर कुछ मिनट भूनें| फिर दलिया, अंकुरित मूंग, मटर और अंकुरित चने डालकर 2 मिनट तक भूनें| पानी डालकर कुकर की सीटी लगाएं| हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करें|

उबले हुए कॉर्न, पके हुए चावल, अदरक-लहसुन पेस्ट और उबले हुए पालक को अच्छी तरह मैश करके टिक्की का आकार दें| इस मिश्रण को इडली के सांचे में रखकर स्टीम | ठंडा होने पर दही के साथ परोसें|

दही को मथ लें हरे मटर उबाल लें| दही में उबले मटर, हरा धनिया, चाट मसाला, नमक और कालीमिर्च पाउडर डालें| जीरा और साबूत लालमिर्च का तड़का लगाकर दही में मिलाएं, मटर रायता तैयार है|

[:]