[:hi]मंगूरि रसमलाई[:]

[:hi]आम और क्या[:]

सामग्री

पनीर के लिए

दूध 1 लिटर नीम्बू का रस 1 चम्मच पानी 1 लिटर

मंगो रबडी

दूध 6 कप मेंगो प्यूरी 2 कप शहद 1/2 कप केसर

विधि

[:hi]पनीर के लिए
दूध को उबालें। उबलने पर निम्बू का रस डाल कर मिलाएं । जब छेना व पानी अलग हो जाएं तब गैस बंद कर दें। किसी जालीदर बर्तन में डाल कर पानी से अच्छी तरह धो लें। ताकी निम्बू की खटास निकल जाए। अब किसी पतले कपडे में बांध कर लटका दें। जब सारा पानी निकल जाए तब निकाल कर हथेली से मसल कर नरम करें। इसे आप मिक्सी में भी चला सकते हो।
तैयार छैने से छोटी-छोटी गोलीयां बन कर रख लें।
एक बर्तन में पानी को उबलने के लिए रखें। उबलने पर उसमें तैयार गोलीयां डाल कर 10-15 मिनट ढक कर पकाएं। गैस बंद कर दें व ठंडा होने दें।
रबडी बनाएं।
दूध को भारी तली के बर्तन में गाढा होने तक चलाते हुए पकाएं। ठंडा करें। अब मेंगो प्युरी व शहद मिलाएं।
पनीर के गोलो को तैयार रबडी में डाल कर कुछ देर रखें ताकी उनमें मेंगो का स्वाद आ जाए। केसर से सजा कर ठंडा कर कर परोसें। [:]