चॉकलेट कुकी चीज़ केक

सामग्री

सादे चाकलेट बिस्कुट 250 ग्राम डार्क चाकलेट बिस्कुट 150 ग्राम क्रीम चीज 1½ कप मक्खन 150 ग्राम जिलेटिन 2 चम्मच ताजा क्रीम 2 कप पिसी चीनी ½ कप वनीला एसेंस 1 चम्मच

सजाने के लिए

सफेद चाकलेट 180 ग्राम

विधि

9 इंच के टिन को मक्खन लगा कर चिकना करें।

बिस्कुट का चूरा करें व उसमें बचा मक्खन मिलाएं।

चिकनाई लगे टिन में तैयार चूरे को डाल कर अच्छी तरह से दबा दें व फ्रीज में 15 मिनट के लिए रखें।

जिलेटिन को 2 चम्मच पानी में मिला कर 45 मिनट माइक्रोवेव अवन में रख कर पिघलाएं।

सफेद चाकलेट को माइक्रोवेव अवन में 1 मिनट रख कर पिघलाएं।

बाउल में क्रीम लें उसमें पिसी चीनी डाल कर मिलाएं। उसमें वनीला एसेंस व चीज डाल कर मिलाएं। उसमें चाकलेट व जिलेटिन मिलाएं।

तैयार मिश्रणको बिस्कुट मिश्रणके उपर डालें व फ्रीज में 1से 2घंटे के लिए रख दें।

परोसने से पहले चारों तरफ डार्क बिस्कुट लगाएं व उपर कसी सफेद चाकलेट बुरकें। काट कर परोसें।