Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

बिस्किट पुडिंग

—–—-

सामग्री

दूध 2 कप चीनी आधा कप फ्रेश क्रीम 1 कप कोको पाउडर 2 बड़े चम्मच ड्रिंकिंग चॉकलेट 2 बड़े चम्मच कार्न फ्लोर 3 बड़े चम्मच मैरी गोल्ड बिस्किट 1 पैकेट या 18-20 अखरोट 5 काजू 10 बादाम 10

विधि

दूध, चीनी, क्रीम, कोको पाउडर व कार्न फ्लोर को एक नॉनस्टिक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स करके उबाल लें।

 गाढ़ा होने तक पकाएं।

थोड़ा ठंडा होने पर पहले एक कांच की डिश में इसकी एक लेयर बिछाएं। अब इस पर चूरे हुए बिस्किट की लेयर रखें। इसी प्रकार दो और लेयर व बिस्किट जमाएं।

 अखरोट, काजू व बादाम बारीक काटकर गार्निश करें। फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।