तिल पनीर टिक्का

—-

सामग्री

पनीर 250 ग्राम दही पानी निकला 10 ग्राम चीज 15 ग्राम काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच छोटी इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च कटी 2-3 हरा धनिया कटा 2 चम्मच क्रीम ताजी ¼ चम्मच सफेद तिल 50 ग्राम

विधि

चीज को हाथ दे क्रीमी होने तक मसलें। अब उसमें पनीर को छोड कर बाकी सभी सामग्री मिलायें। पनीर को चौकोर टुकडों में काट कर चीज मिश्रण में अच्छी तरह से लपेटें। अब लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फ्रिज से निकाल कर सींखपर लगायें व तंदूर में 5 मिनट तक पकाएं। चाट मसाला डाल कर परोसें।