Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

टमाटर की सेव

कुछ कुरमुरा हो जाए चाय के साथ

सामग्री

बेसन 500 ग्राम टोमेटो प्युरी 2 कप मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक स्वादानुसार बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच जीरा पाउडर 1/4 चम्मच तेल तलने के लिए

विधि

सारी सामग्री को मिला कर पानी डाल कर मुलायम गूंथ लें।

मुट्ठी भर तैयार सामग्री लेकर सेव बनाने वाले सांचे में डाल कर दबाते हुए गरम तेल में डालें।

दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक तल कर निकाल लें। इसी तरह सारे मिश्रण से सेव बना लें ।

  हवा बंद डिब्बे में रखें । खाएं व खिलाएं।