Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सिंघाड़े के आटे का समोसा

व्रत है और समोसा खाने का मन कर रहा है तो चिंता की क्या बात है फटाफट बनाएं फलाहारी समोसा

सामग्री

आटा के लिए

सिंघाड़े का आटा 1 कप अरारोट 1/4 कप घी 1 कप पानी 2 कप सेंधा नमक 1 चम्मच

भरावन की सामग्री

चिरौंजी, दो घंटे भीगी हुई 1 कप मिर्च पाउडर स्वादानुसार जीरा 1 चम्मच धनिया पाउडर 2 चम्मच सेंधा नमक स्वादानुसार घी 2-3 चम्मच

विधि

चिरौंजी को छीलकर मिक्सी में पीस लें और एक पैन में दो बड़े चम्मच घी गर्म करें।

घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर भुने और जब जीरा चटखने लगे तो उसमें चिरौंजी और बाकी की भरावन सामग्री डालकर अचछी तरह मिला कर भुनें।

मिश्रण भुन जाए तो उसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

आटा गूंदने लिए एक पैन में पानी, घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर उबाल लें।

पानी उबल जाए तो आटे में अरारोट डालकर अच्छी अच्छी तरह मिलाएं और हल्के हाथों से गूंद लें।

आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसे रोटी तरह बेल लें।

च से आधा काट लें और कटे हुए हिस्सों को कोन की तरह मोड़ लें और भरावन सामग्री भरें।

इसके कोने बंद कर दें और सारी लोइयों से इसी तरह समोसे बना लें।

भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें समोसे डालकर मीडियम आंच में समोसों को सुनहरा होने तक तल लें।

त वाली चटनी या फिर दही के साथ गरमागर्म परोसें।