मीठी मठरी

बच्चों की पसन्द

सामग्री

मैदा 1 कप सूजी 1 कप गेंहू का आटा 1 कप तेल मोयन के लिए 5 बड़े चम्मच नमक 1 चुटकी तेल तलने के लिए पानी आटा लगाने के लिए

चाशनी बनाने

चीनी 1/2 कप पानी 1/4 कप मोटी इलाइची 2 नारियल का बुरादा सौंफ का चूरा

विधि

बर्तन में मैदा, सूजी,आटा व नमक डाल कर मिलाएँ |

तेल डाल कर दोनों हाथों से अच्छी तरह से सभी चीजों को एकसार कर लें |

थोड़ा - थोड़ा पानी डाल कर ना ज्यादा नरम ना ज्यादा सख्त ..ऐसा आटा गूंथ लें

एक घण्टे के लिये ढक कर रख दें- ताकि सूजी फूल जाये |

आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर गोल कर लें |

बेल कर कांटे ( फोर्क ) से छेद कर लें |

तेल गर्म होने रख दें ...और आँच को हल्का रखें |

थोड़ी थोड़ी मट्ठी डाल कर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें |

चाशनी

कढ़ाई में पानी और चीनी डाल कर धीमी आंच पर रखें और चीनी घुलने तक चलाते रहें|

चीनी को गाढ़ा होने तक पकने दे |

चाशनी 2 तार की बन जाये| इलाइची के दाने निकाल कर दरदरा कूट कर डाल दें साथ ही नारियल का बुरादाऔर सौंफ का चूरा भी मिला दे |

मट्ठी डाल कर लगातार चलाते हुए मट्ठी पर चाशनी चढ़ाएँ

जैसे - जैसे आप चलाते जायेंगे चाशनी सूख जायेगी| गरम या ठंडी परोसें |