पनीर पराठा

[:hi]चाय का साथी [:]

सामग्री

आटा 2 कप पनीर 100 ग्राम प्याज बारीक कटा हुआ 1 हरी धनिया बारीक कटी 2 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी 3 गरम मसाला 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर 1/4 चम्मच नमक स्वादानुसार तेल आवश्यकता अनुसार

विधि

[:hi][:hi]एक बर्तन में आटा डाले| 1 चम्मच तेल और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं| थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें और डॉ बना कर 1० मिनट के लिए एक तरफ रखें| पनीर को कद्दूकस कर लें| उसमें कटे हुए प्याज ,हरी मिर्च, हरी धनिया डालें, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला, नमक डालकर अच्छे से मिलाएं| अब गूंथे आटे में से एक बड़ी सी लोई बनाएं| लोई को थोड़ा हाथ से बढाए| उसमें एक बड़ा चम्मच पनीर का मिश्रण भरे| उसको फिर से लोई की तरह बना लें और पूरी की तरह बेल ले | गरम तवा पर डालकर दोनों तरफ सेंक लें तेल लगा कर

जब सुनहरा दिखने लगे तो किसी बर्तन में निकाल लें |चाय के साथ परोसें | [:][:]