डोरा कप केक

बच्चों की पसंद

सामग्री

मक्ख़न २ चम्मच क्रीम १/४ कप कंडेंस्ड मिल्क १/४ कप चीनी पाउडर १/२कप पानी ८० मिली लीटर बेकिंग पाउडर १ चम्मच मैदा १ कप न्यूटेला १०० ग्राम

विधि

बाउल में मक्खन डालें |

उसमें क्रीम ,चीनी व कंडेंस्ड मिल्क डाल कर मिलाएं |

इसमें पानी मिलाएं |

अच्छी तरह मिलाने के बाद मैदा मिलाएं |

नॉन स्टिक पैन को गरम करें व् उसमें दो केक डाल कर ढक् कर पकाएं |

२ मिनट बाद पलट दें व् ढक कर पकाएं |

एक केक के ऊपर न्यूटेला लगाएं उसके ऊपर दूसरा केक रख दें |

इस तरह बाकी केक भी बना लें व् मजा लें