अंगूर की चटनी

अंगूर का मौसम है। तो ताज़ा अंगूर की चटनी तो बनती है। ये एक साइड डिश है|

सामग्री

काले अंगूर 1 कप तेल 1/2 चम्मच जीरा 1/4 चम्मच हींग 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच नमक 1/4 चम्मच चीनी 2 चम्मच काजू 4-5

विधि

अंगूर को धो कर और पौंछ कर निकाल लें| अंगूर को लंबाई में काट कर 2 कर लें|

पैन में तेल गरम कर के सारे मसाले डालकर भून लें

अंगूर डालकर नमक डालकर मिला दें|

2-3 चम्मच पानी डालकर ढक कर अच्छे से पका लें।

इसमें चीनी डालकर मिला दें और चीनी के पूरी तरह घुलने तक पकने दें

काजू डालकर मिला दें।

चटनी परोसने के लिए तैयार है।