दाल सूप टमाटर के साथ

———-

सामग्री

लाल टमाटर 4 भाग मे कटे 6 7 धुली मूंग दाल भीगी हुई ½ कप तेल 1 चम्मच जीरा ½ चम्मच प्याज कटा 1 अदरक कटी 1 इंच लहसन कटा 2 कलियां नमक स्वादानुसार सफेद मिर्च का पाउडर स्वादानुसार भुरी ब्रेड 4 स्लाइस हरा धनिया

विधि

एक गहरे बर्तन मे तेल गरम करें| जीरा, अदरक, लहसन, प्याज डाल कर हल्का भुरा होने तक भुनें| मूंग दाल डाल कर 1 मिनट भुनें| 3 कप पानी, नमक व सफेद मिर्च डाल कर उबाल आने तक पकाएं| टमाटर डाल कर दाल गलने तक पकाएं| ब्रेड को बिस्कूट कटर से दिल के आकार में काट लें व करारा होने तक भुन लें| दाल मिश्रण को पिस कर छान लें व उबाल लें| सूप बाउल में डालें व करारी ब्रेड व हरे धनिये से सजा कर गरम परोसें|