काफली

सामग्री

पालक 1 किलो बेसन 150 ग्राम अदरक 1 इंच हींग 1 चुटकी हरी मिर्च 3-4 जीरा ½ चम्मच नमक स्वादानुसार तेल

विधि

पालक को धोकर हल्का उबाल लें। ठंडा कर कर बारीक पिस लें। अदरक व मिर्च भी पिस लें। तेल गरम करें उसमें हींग व जीरे का तडका लगाएं। अब बेसन डाल कर भुन लें। जब बेसन भुन जाए तब थोडा सा पानी डाल दें। बेसन मे गांठ न बनने पाए। उबाल आने पर पालक, नमक, अदरक व मिर्च डाल दें व दस मिनट पकाएं। गरमागरम चावल के साथ परोसें।