मूंगदाल का उपमा

—-

 —-

सामग्री

धुली मूंग दाल 2 कप तेल 2 चम्मच सरसों के दाने 1 चम्मच साबुत सूखी लाल मिर्च 1 बारीक कटा अदरक 1 चम्मच हरी मिर्च 2 हींग पाउडर 1/2 चम्मच करी पत्ते 8-10 गरम पानी 2 कप चीनी 1/2 चम्मच नमक स्वादानुसार कसा हुआ नारियल 1/2 चम्मच

विधि

एक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सरसों के दाने और लाल मिर्च डालक भुनें। इसमें अदरक, हरी मिर्च धीमी आंच पर भुनें। हींग और करी पत्ता डालकर 2 मिनट तक चलायें। धुली मूंग की दाल डालकर, दाल से एक इंच की ऊंचाई तक गरम पानी भी डाल दें। चीनी और नमक डालकर उबाल आने दें। ढककर 5 मिनट तक पकने दें। ध्यान रहे की दाल के दाने खिले- खिले रहें। अगर दाल कच्ची लगे तो थोड़ा सा गरम पानी डालकर कुछ देर और पका लें। अब कसा हुआ नारियल डालकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। गर्मागर्म दाल उपमा ब्रेड के साथ परोसें। ये बहुत ही पौष्टिक नाश्ता है।