स्ट्रॉबेरी चीज केक

सामग्री

मैरी बिस्कुट का चूरा 2 कप मक्खन 2 कप स्ट्रॉबेरी 250 ग्राम ताजा छेना (पनीर) ½ कप दही 3/4 कप जेलेटिन 3 चम्मच अंडों की सफेदी 2 चीनी 5-6 चम्मच

विधि

1. पिघले हुए मक्खन में बिस्कुट का चूरा मिलाएं। फिर इसे एक 20 सेमी.(8 इंच) गोल पाई डिश पर डालकर दबाएं।ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें।
2. स्ट्रॉबेरी को धोकर छील लें। थोड़ी स्ट्रॉबेरी बचा लें और शेष की एकसार प्यूरी बना लें।
3. पनीर, दही और चीनी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब चार चम्मच पानी में जेलेटिन को फूलने तक भिगोएं।
4. एक पैन में पानी गर्म करके जेलेटिन को पिघलाएं या फिर माइक्रोवेव में पिघला लें। अब इसे स्ट्रॉबेरी मिश्रण में मिलाएं।
5. अंडे के सफेद भाग को अलग से फेंट लें और स्ट्रॉबेरी मिश्रण में मिलाएं और बिस्कुट बेस पर डालें। फिर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।
6. फेंटे हुए गाढ़े दही या क्रीम और कटी हुई स्ट्रॉबेरी से सजाकर परोसें।