मशरूम मन्चूरियन

इसमें प्रोटीन अधिक होता है | बच्चों के लिए भी अच्छा है |

सामग्री

कॉर्न फ्लोर 4 बड़े चम्मच मैदा 2 बड़े चम्मच ताजे मशरूम 250 ग्राम अदरक पेस्ट 1 \2 चम्मच सोया सॉस 1 \2 चम्मच नमक स्वादानुसार पानी 4 बड़े चम्मच तेल

भुनने के लिए

अदरक पेस्ट 1 \2 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी 1 प्याज बारीक कटी 1 हरा प्याज बारीक कटा 1 सोया सॉस 1 1 \2 चम्मच चीली सॉस 1 \2 चम्मच टोमैटो केचप 2 बड़े चम्मच नमक स्वादानुसार तेल 2 बड़े चम्मच

विधि

मशरूम को धो कर काट लें |

सामग्री का घोल बना उसमें मशरूम डाल कर मिलाएं |

10 -15 मिनट के लिए रख दें

गरम तेल में सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें |

तेल गरम करें | भुनाने का सारा सामान डाल कर हल्का सा भूनें |

मशरूम डाल कर हल्का मिलाते हुए 2 -3 मिनट भूनें |

  गरम परोसें |