कुलचा फ्रेंच फ्राइज रेप

बच्चों की पसंद

सामग्री

मैदा 350 grams नमक 1 चम्मच बेकिंग पाउडर 1/2चम्मच दही 150ग्राम पानी 100 मि.ली धनिया 8 ग्राम हरा प्याज 30ग्राम लहसन 1चम्मच नमक 1 चम्मच दही 100ग्राम इमली का पल्प 450मि.ली गुड 50ग्राम लाल मिर्च 1 चम्मच जीरा पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच अदरक पाउडर 1 चम्मच प्याज 1 तेल 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च 2 पत्ता गोभी 80 ग्राम पनीर 120 ग्राम नमक 1 \4 चम्मच काली मिर्च 1 \4 चम्मच तेल तलने के लिए फ्रेंच फ्राइज 250 ग्राम चाट मसाला स्वादानुसार कसूरी मेथी स्वादानुसार

विधि

बाउल में मैदा ,नमक ,बेकिंग पाउडर ,दही व पानी नरम आटा बना लें |30 मिनट के लिए रख दें |

बलेंडर में धनिया,पोदीना, हरा प्याज ,लहसन ,नमक डाल कर पीस लें |

दही ,इमली ,गुड ,लाल मिर्च ,जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर ,अदरक पाउडर दाल कर मिलाएं व् एक उबाल दे दें |

प्याज मिलाएं | हल्की आग पर 5 -7 मिनट पकाएं | उतार लें |

1 चम्मच तेल गरम करें | उसमें प्याज,शिमला मिर्च ,पत्ता गोभी ,पनीर डाल कर मिलाएं व हल्की आग पर 5 -7 मिनट पकाएं| इसमें नमक,काली मिर्च मिलाएं व आग से उतार लें |

तेल गरम करें व फ्रेंच फ्राइज सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें | नमक ,काली मिर्च डाल कर मिलाएं |

आटे से एक रोटी जितना आटा लेकर बेल लें |

थोड़ी सी मेथी लगा कर गरम तवे पर हल्की आग पर 2 -3 मिनट सेक लें |

ऊपर तैयार चटनी लगाएं | अब फ्रेंच फ्राइज रख कर चाट मसाला डालें व टाको की तरह मोड़ कर पेपर नेपकीन में लपेट कर गरम परोसें |