फ्रूट आइसक्रीम इन बटर ट्यूलिप

बच्चों की पसन्द

सामग्री

खरबूजा 100 ग्राम वनीला आइसक्रीम 3 स्कूप्स ग्रेनेडिन सिरप 10 मिली

बटर ट्यूलिप बनाने के लिए

मक्खन 25 ग्राम मैदा 25 ग्राम दही 25 ग्राम आइसिंग शुगर 25 ग्राम

विधि

खरबूजे को काटकर आइसक्रीम में मिलाकर फ्रिजर में रखें।

मैदे में मक्खन, दही और आइसिंग शुगर मिलाएं। मुलायम मिश्रण बनाकर बेकिंग ट्रे पर फैलाएं।

पत्ती की तरह आकार देकर 150 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म अवन में 10-12 मिनट तक बेक करें।

प्लेट में तैयार बटर ट्यूलिप रखें और उसके ऊपर खरबूजा मिली हुई वनीला आइसक्रीम के स्कूप्स रखें।

क टे हुए ताजे फलों के साथ सजाकर परोसें |