नेस्ट रबड़ी

सामग्री

सेवइयां 1कप घी 1बडा चम्मच दूध 500ग्राम फुल क्रीम मिल्क पाउडर 1/2कप बादाम ,काजू 1चम्मच कटे हुए सेब 1छिली हुई ईलायची पाउडर थोड़ा सा केसर4-5धागे 4-5धागे चीनी 1से1 1/2 कप पानी 1कप

विधि

पेन में दूध को उबलने के लिए रख दे

इतना उबाले की वो आधा होकर गाढ़ा हो जाये |

दूध को ठंडा होने साइड में रख दे|

पेन में आधी चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रखे|

बस चीनी घुलने तक उबालना हैं |

गैस बंद कर दे |

दुसरी कड़ाही में घी डालकर सेवइयों को सुनहरा होने तक सेंक लें

इसमें चीनी वाला पानी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएंगे|

सिलिकॉन मोल्ड में तैयार मिश्रण को गरम गरम ही सेट करे और बीच मे थोड़ी जगह रहने दे |

सिलिकॉन मोल्ड ना हो तो एल्मुनियम मोल्ड को चिकना करके उसमें भी सेट कर सकते हैं |

इन्हें रूम टेम्परेचर में ठंडा करके फ्रीज में थोड़ी देर सेट होने रख दे

गैस पर एक पेन में बची हुई चीनी डालकर कैरेमलाइज होने रखे

उसमें सेब को कस दे|

दोनों को गाढ़ा होने तक मिलाएं |

इसमें मिल्क पाउडर व दूध डालकर चलाते जाये|

मेवे , ईलायची पाउडर, केसर के धागे डालकर मिला दे और गाढा होने पर गैस बंद कर दे|

फ्रीज से मोल्ड निकालकर इसमे तैयार रबडी भर कर परोसें |

इसे चेरी या किसी और फ्रूट से सजा भी सकती हैं |