vayanjan.com

सामग्री :

काली मसर की दाल = 250 ग्राम
चने की दाल = 100 ग्राम
लौंग = 2
बडी इलायची = 1
तेज पत्ता = 1
गोल मिर्च = 4
लाल मिर्च = 1
अदरक = 1 इंच
नमक = स्वादानुसार ह
री मिर्च = 2
प्याज बारिक कटा = 1
हरा धनिया
तेल = तलने के लिए

विधि :

कुकर में सारे मसाले व दालें डाल कर ½ कप पानी डाल कर 2 सीटी आने तक पका लें । पानी रह जाए तो खोल कर सूखा लें । ठण्डा होने पर बारिक पीस लें । अदरक , प्याज,हरी मिर्च व हरा धनिया मिला लें । तैयार पिसे मिश्रण की टिकिया बना कर चपटा करें व उसमें अदरक, प्याज वाला मिश्रण थोडा थोडा भर कर बन्द करें व टिक्की का आकार दें । गरम तवे पर थोडा सा तेल डाल कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें । गरम परोसें । खाने में ये शामी कबाब का मजा देते हें ।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com