Archive for दक्षिण भारतीय स्नैक

दूध वडा

सामग्री
चावल का आटा = 1 कप
दूध = 2 कप
चीनी = 1 कप [पीसी]
घी = तलने के लिए

विधि
दूध में चावल का आटा इस तरह मिलाएं कि उसमें गांठ ना पडे। अब नान स्टिक पेन में इसे घीमी आग पर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब यह मिश्रण गाढा हो जाए तो आग से उतार कर ठंडा करें। अब इसे खूब मसलें और हाथ पर थोडा सा तेल लगाकर मिश्रण के छोटे छोटे पेडे बनायें। यह सूखे होने चाहियें। घी गरम कर के इन पेडों को गुलाबी तल लें। इन्हें प्लेट में सजा कर उपर से पीसी चीनी डाल कर परोसें।

Next entries » · « Previous entries