Archive for गुजराति

हेल्दी ढोकला

सामग्री
सूजी = 1 कप
दही खट्टी = आवश्यकतानुसार
प्याज = 1
टमाटर = 1
अंकुरित दाल = 1 कप
नमक = 1छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
खाने वाला सोडा = ½ छोटा चम्मच
हरी मिर्च = 5-6

विधि
सूजी में खट्टा दही डाल कर पकौडों जैसा घोल बनाएं। इस घोल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अंकुरित दाल, नमक, लाल मिर्च व सोडा डाल कर मिलाएं। एक चिकनाई लगे बर्तन में पलट कर भाप में ढक कर पकाएं। बाहर निकाल कर टुकडों में काट कर चटनी के साथ परोसें।

« Previous entries