Archive for रायता

इडली रायता

सामग्री
दही = 2 कप
इडली = 3-4
करी पत्ता
हरी मिर्च = 2
लाल मिर्च = 2
तेल = 1 चम्मच
राई = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार

विधि
इडली को टुकडों में काट लें। दही फेंट लें। ½ प्याला दही में ½ कप पानी मिला कर इसमें इडलियां डाल कर 10-15 मिनट के लियॆ रख दें।
बाकी दही में नमक मिला कर ठंडा करें तथा इडलियों में डाल दें। तेल गार्म कर के राई, करीपत्ता, हरीमिर्च व लालमिर्च का तडका लगा कर परोसें।

Next entries » · « Previous entries