vayanjan.com

सामग्री :
सूजी = 1 कप
अंकुरित मूंग – 1कप
टमाटर छिलका उतरे व बारिक कटे = 3-4
हरी मिर्च बारिक कटी = 2
पालक उबली = ½ कप
पानी = 1 ½ कप
राई = ½ चम्मच
नमक = स्वादानुसार
काली मिर्च =स्वादानुसार
नीम्बू का रस = 1 चम्मच
तेल = 2 चम्मच

विधि :
सूजी भुन कर किसी बरतन में निकाल लें । गरम कडाही में तेल डालें । राई चटकाएं । टमाटर व हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट भुनें ।अंकूरित मुंग डाल कर 2 मिनट भुनें । पालक , नमक , काली मिर्च मिलाएं । पानी व निम्बू का रस डालें व 1 उबाल आने दें । सूजी मिला कर लगातार चलाते हुए पानी सूखने तक पकाएं
गरम परोसें ।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com