vayanjan.com

सामग्री :
मैदा = 1 ¼ कप
ब्राउन शुगर = ¼ कप
चीनी = ½ कप
दूध = ½ कप
मक्खन = 100 ग्राम
वनिला एसेंस = 1 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर = 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा = ½ छोटा चम्मच
सेब बारीक कटा = 1
खजूर बारीक कटा = 5-6
तिल = 1 चम्मच
दाल चीनी पाउडर = 1 चुटकी

विधि :
अवन को प्री हीट करें । मैदा , चीनी , ब्राउन शुगर , दूध , मक्खन , वनिला , बेकिंग पाउडर , बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से मिलाएं । इसमें बारीक कटे सेब व खजूर मिलाएं । तिल व दाल चीनी मिलाएं व एक बार फिर फेंटें । मनपसन्द सांचे में डाल कर मध्यम तापमान पर 30 मिनट बेक करें । निकाल कर ठंडा करें व परोसें ।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com