सामग्री
आलू उबले = 250 ग्राम
गाजर कसी = 1
शिमला मिर्च कटी = 2 चम्मच
हरा धनिया कटा = 2 चम्मच
सिंघाडे का आटा या बेसन = 3 चम्मच
काली मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
सेन्धा नमक = स्वादानुसार
नीम्बू का रस = ½ चम्मच
तेल या घी = तलने के लिए
अखरोट का चुरा = 3-4 चम्मच
विधि
आलू को मसल लें। इसमें सारी सामग्री मिला लें व एक सार कर लें। इसके छोटे-छोटे गोले बना कर उनमें अखरोट भरें। हल्का चपटा करें व गरम तेल या घी में हल्की आग पर तल लें व परोसें।