Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मेथी मलाई सीख

सामग्री

कटी और उबली ताजा मेथी 200 ग्राम पनीर 50 ग्राम आलू उबले 75 ग्राम काजू पेस्ट 2 चम्मच भुनी मूगंफली पेस्ट 2 चम्मच अदरक – लहसुन पेस्ट 2 चम्मच हरी मिर्च कटी 2 चीज कसी हुई 50 ग्राम नमक स्वादानुसार

विधि

सारी सामग्री को मिलाकर दो भाग में अलग अलग कर लें।

दो सींख लेकर मिश्रण को उस पर लपेट लें।

तंदूर या अवन में 15 मिनट तक पकायें।

सींख से निकालकर काट लें व गरम परोसें।