पान काजू रोल
सामग्री
काजू = 200 ग्राम
पिस्ता = 100 ग्राम
बादाम = 100 ग्राम
गुलकन्द = 100 ग्राम
चीनी पिसी = 50 ग्राम
विधि
100 ग्राम काजू को भिगो कर पीस लें। इसमें काजू, पिस्ता,बादाम बारीक कटे और गुलकन्द मिला कर भून लें। ठंडा होने दें। ठंडा होने पर बेल लें। चाकू से काट कर इसे पान का आकार दें व चान्दी के वर्क से सजा कर परोसें।