पायसम रोल

सामग्री
दूध = 1 लीटर
चीनी = 200 ग्राम
ताजा कसा नारियल = ½
चावल का आटा = 150 ग्राम

रोल मिश्रण सामग्री
मैदा = 150 ग्राम
दूध = 250 ग्राम
चीनी = 2 चम्मच
आइसिंग शुगर = 2 बडे चम्मच

विधि
एक बर्तन में दूध डाल कर आधा होने तक पकायें। फिर चीनी डाल कर धीरे – धीरे मिलाएं। अब लगातार चलाते हुए चावल का आटा मिलाएं ताकि गुठली न बन पाए। जब मिश्रण गाढा हो जाए तब कसा नारियल मिला कर उतार लें और अलग रख दें।

रोल बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें दुध डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं ताकि गुठली न बने। फिर उसमें चीनी मिलाएं। मिश्रण न अधिक पतला हो न गाढा। अब मिश्रण को एकसार करने के लिए छान लें। फिर इस मिश्रण के 5 से.मी. के हिसाब से पूडा बनाकर अलग रखें। अब एक पूडा लें और उसके बीच में थोडी सी पायस फैलाकर उसे रोल करें। सभी पूडों को इसी तरह से भरकर रोल करें और एक प्लेट में सजाएं। आइसिंग शुगर छिडककर परोसें।

Leave a Comment