Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सेब मालपुआ

—-

सामग्री

सेब 1 बडा [बीज निकला व पतला गोल कटा] सिंघाडे का आटा ¼ कप और ½ चम्मच जायफल थोडा सा कसा चीनी ½ कप दाल चीनी पाउडर

सजाने के लिए

रबडी पिस्ता कटा

विधि

सेब को स्लाइस में काट लें। सिंघाडे के आटे में आवश्यकतानुसार दूध डाल कर गाढा घोल बना लें। सेब के टुकडें को घोल में डुबा कर गरम तेल में कुरकुरा होने तक तेलें। चीनी की चाशनी बना लें। तले सेब चाशनी में डालें और 2 मिनट बाद निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें। परोसने से पहले मालपुए पर जायफल और दालचीनी पाउडर डालकर ठंडी रबडी डालें व पिस्ते से सजाकर परोसें।
मालपुए को ठंडी आइसक्रीम के साथ भी परोस सकते हैं।