सामग्री
मैदा = ½ कप
सूजी = ½ कप
बेसन = ½ कप
खाने का लाल रंग = 2 बून्द
नमक = स्वादानुसार
काली मिर्च = स्वादानुसार
पनीर कसा = ½ कप
खोया कसा = ¼ कप
चीज कसा = ½ कप
तेल = आवश्यकत्तानुसार
ओरीगेनो पाउडर
विधि
मैदा, सूजी व बेसन का अलग-अलग नमक व काली मिर्च के साथ घोल बनाएं। गरम चिकने तवे पर नर्म [कम सिके] चीले अलग–अलग बनाएं। चीज, पनीर खोया, नमक, मिर्च व आरीगेनो मिलाएं। तीनों चीलों को एक दुसरे के उपर रख कर बीच में चीज का भरावन भर कर रोल करें व फायल पेपर में बांध कर फ्रीज में 2 घंटे के लिए रख दें। अब फ्रीज से निकाल कर 1 इंच के टुकडे काट कर परोसें।