सामग्री
ब्रेड = 10 पीस 1-1 इंच के टुकडों में कटी
गाजर = 2
शिमला मिर्च = 2
बींस = 50 ग्राम
फूल गोभी = 50 ग्राम
प्याज = 2
टमाटर = 2
सोया सॉस = 2 चम्मच
सिरका = 2 चम्मच
चिल्ली सॉस = 1 चम्मच
टमेटो सॉस = 4 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = 2 चम्मच
विधि
सभी सब्जियों को लम्बी व पतली काट लें। एक कडाही में तेल गरम करें। प्याज, शिमला मिर्च, बींस, गाजर, फूल गोभी, टमाटर, नमक डाल कर 5 मिनट तक पकायें। अब उसमें सिरका, सोया सॉस, चिल्ली सॉस, टोमेटो सॉस, ब्रेड के टुकडों को डाल कर मिलायें। चाइनीज ब्रेड तैयार है।
mehhekk Said:
on February 21, 2008 at 11:03 am
seems nice,chinee poha bahut khub bana tha,humne aaj breakfast mein wahi banayatha.
amit Said:
on February 21, 2008 at 2:50 pm
अरे अपने को तो पता भी नहीं था कि इसको चाइनीज़ ब्रैड कहते हैं, अपन तो इसको बचपन से नाश्ते में खाते आ रहे हैं!