Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

तिरंगी पकौडे

सामग्री

आलू ½ किलो कार्न फलोर 50 ग्राम लाल मिर्च दरदरी पीसी स्वादानुसार हरी मटर 50 ग्राम पनीर 100 ग्राम अमेरिकन कार्न 50 ग्राम हरी मिर्च 3-4 हरा धनिया लाल रंग पीला रंग नमक स्वादानुसार हरा रंग

विधि

आलू, मटर, ओर कार्न को उबाल लें।

आलू छीलकर मसल लें। मटर ओर कार्न भी मसल लें।

कार्न फ्लोर, लालमिर्च, हरा धनिया, नमक मिला लें।

तीन भाग में बांट लें।

एक में हरा, दूसरे में लाल, तीसरे में पीला रंग मिला लें।

पनीर की पतली स्लाइस काट लें।

सबसे नीचे पीला भाग, फिर पनीर स्लाइस, फिर हरा भाग, फिर पनीर स्लाइस, अंत में लाल वाला भाग रखें।

तेल लगाकर हल्का सा बेल कर अपनी इच्छानुसार काट लें।

गरम तेल में तल लें

हरी चटनी के साथ परोसें।