सामग्री
मटर = 2 कप
पनीर = ½ कप
ब्रेड स्लाइस = 2-3
जीरा = चुटकी
नमक = स्वादानुसार
चाट मसाला = ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = ½ चम्मच
काला नमक = 1 चुटकी
हरा धनिया
तेल = तलने के लिए
सूजी या ब्रेड क्रम्बस
विधि
एक चम्मच तेल गरम करें। जीरा डाल कर मटर छौंक दें। नमक मसाले व थोडा सा पानी डाल कर मटर गला लें। ठंडा कर के मटर को हरा धनिया के साथ पीस लें। मटर में पनीर, किनारे निकली गीली[पानी निकाली हुइ] ब्रेड व बाकी मसाले मिला कर मसल लें। थोडा-थोडा मिश्रण लेकर मनचाहे आकार में कटलेट तैयार कर लें। इन कटलेटस को सूजी या ब्रेड क्रम्बस लगा कर गरम तेल में तल लें। गरम-गरम कटलेटस चटनी के साथ परोसें।