vayanjan.com

सामग्री
सूजी = 1 कप
मक्की का आटा = 1 चम्मच
बेसन = 1 चम्मच
चावल का आटा = 1 चम्मच
खट्टा दही = 1 कप
इनो पाउच = 1
नमक = स्वादानुसार
सब्जियां बारिक कटी = 1 कप [गाजर,मटर ,प्याज ,बंद गोभी , शिमला मिर्च ]
तेल = 2 बडे चम्मच

तडके के लिए सामग्री
तिल
सौंफ
सरसों
करी पत्ता
हरी मिर्च

सजाने के लिए सामग्री
नारियल का बुरादा
टमाटर
चेरी
हरा धनिया

विधि
सूजी व सभी आटों के दही व नमक में मिलाकर एक घंटा घूप में रखें। अब एक बर्तन में मिश्रण लेकर उसमें कटी सब्जियां व सभी मसाले मिला लें। एक मोटे तले के बर्तन में तेल डालकर तडका लगायें। मिश्रण में ईनो डाल कर मिलायें व बर्तन में गोलाई से फैला दें। ऊपर से नारियल का बुरादा बोरक दें व धक्कन लगा कर 7-8 मिनट तक सेकें। ब्राउन होने पर पलटकर फिर से 7-8 मिनट तक सेकें। एक प्लेट में निकालकर नारियल का बुरादा, टमाटर, चेरी व धनिये से सजा कर मनचाहे आकार में काट कर चटनी के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com