करी पाउडर

सामग्री
धनिया साबुत = 50 ग्राम
साबुत लाल मिर्च = 50 ग्राम
जीरा = 25 ग्राम
सौंठ = 25 ग्राम
काली मिर्च = 30 ग्राम
लौंग = 20 ग्राम
छोटी इलायची = 10 ग्राम
बडी इलायची = 10 ग्राम
फूल चकरी = 4
तेज पत्ते = 10
जायफल = 2
जावित्री = 20 ग्राम
हल्दी पाउडर = 20 ग्राम
अजवायन = 5 ग्राम
लहसुन पाउडर = 20 ग्राम [एच्छिक]

विधि
हल्दी, जावित्री, जायफल व सौंठ को छोड कर बाकी मसाले हल्की आग पर भुन लें। सारे मसाले मिला कर बारिक पीस लें। एयर टाइट डिब्बे में रखें। सब्जी बनाते समय प्रयोग कर के देखिए। सब्जी महक उठेगी।

Leave a Comment