Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

जालफ्रेजी

सामग्री

पनीर 100 ग्राम शिमला मिर्च 100 ग्राम गोभी 100 ग्राम प्याज 100 ग्राम [बड़ी टुकडों में कटा हुआ] मटर 100 ग्राम [उबली हुई] बड़ी व कडे टमाटर 4 करी पत्ता काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच जीरा पाउडर 2 चम्मच साबुत जीरा 1 चम्मच राई ½ चम्मच शुद्ध घी 4 चम्मच अमचूर पाउडर  2 चम्मच चीनी 1 चुटकी नमक स्वादानुसार सौंफ 2 चम्मच [भुनी व पिसी हुई]

विधि

सब्जियों को साफ करके मध्यम आकार के टुकडे काटें। पनीर को छोटे छोटे टुकडों में काटें।

घी गरम करें उसमें जीरा व राई का तडका लगायें।

प्याज को घी में डाल कर हल्का गुलाबी कर कर निकाल कर रखें।

एक एक करके गोभी, मटर, शिमला मिर्च हल्की तल कर निकाल लें।

पनीर के टुकडे घी में डालें व हल्का गुलाबी होने पर उसमें तली सब्जियां, कटे टमाटर, प्याज, मसाले व नमक डाल दें।

उपर से चीनी व अमचूर डाल कर, पानी का हल्का सा छींटा देकर, अच्छी तरह से मिलाकर व ढक कर हल्की आग पर पांच मिनट तक पकायें।

गरम–गरम परोसें।